बारुन: प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा, रात के अंधेरे में जर्जर मेंह पुल से धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन
बारुण-नवीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित जर्जर मेंह पुल को लेकर जिला प्रशासन के आदेशों की कथित तौर पर अनदेखी का मामला सामने आया है।दिन के समय जहां प्रशासन के रूट डायवर्जन का असर दिखाई देता है, वहीं रात होते ही प्रतिबंधित पुल से भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से जारी रहने की बात सामने आ रही है।