बिजनौर: मंडावर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Dec 31, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे थाना मंडावर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने पुष्पेंद्र के परिवार वालों पर उत्पीड़न करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और चालान कर दिया है।