गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में नामजदों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट, युवती के कपड़े फाड़े
गभाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट और युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि दो सितंबर की सुबह नामजद आरोपी लाठी-डंडे, सरिया, ईंट और तमंचा लेकर घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि बचाव में आई युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए गए