जहानाबाद: दक्षिणी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के दक्षिणी गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर राजगीर से अरवल जा रहे प्रिंस और जितेंद्र कुमार, जबकि दूसरी पर जहानाबाद से काजीसराय जा रहे वसीम अकबर और सैफ सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया है । चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने जितेंद्र, सैफ और वसीम की हालत गंभीर बताई है।