विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखर्जी नगर रोड स्थित माधव सिटी में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। यह चोरी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्स नंदिता के घर पर हुई है। वह नाइट ड्यूटी के लिए मेडिकल कॉलेज गई हुई थीं।