विदिशा नगर: विदिशा में गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारी, परेड ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शनिवार सुबह 9 बजे विदिशा के परेड ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में 15 प्लाटून शामिल रहीं, जहां कार्यक्रम के दौरान संभावित त्रुटियों को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया। 26 जनवरी को आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री लखन पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा ।