विदिशा नगर: मेले में मारपीट, कुछ लोग गिरफ्तार: सीएसपी ने दी जानकारी
मेले में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 7 बजे सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया ।