विदिशा नगर: सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया, समिति में साल में दो बार होगी सदस्यता
शनिवार दोपहर 12 बजे से सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के मुखर्जी नगर रोड स्थित कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। दोपहर 2 बजे समिति के संस्थापक अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि चुनावी वर्ष में सदस्यता अभियान करने से कई प्रकार के आरोप लगे हैं। उन आरोपों को हटाने और पारदर्शिता लाने के लिए साल में दो बार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।