विदिशा नगर: रामलीला मेले में दुकानदारों ने आधी रात चोरी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार, थाने में शिकायत
रामलीला मेला कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है ऐसे में चोर सक्रिय हो गए हैं दुकान से सामान चुराने के दौरान आधी रात 3 बजे के लगभग दो चोरों को दुकानदारों ने देख लिया एक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा दुकानदारों के हत्या चढ़ गया उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले किया। मेले में लगी चौकी पर पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने से दुकानदारों में नाराजगी है।