दतिया नगर: इंस्टाग्राम दोस्ती बनी दरिंदगी: किशोरी को कैफे में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल, मामला दर्ज
दतिया शहर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और लंबे समय तक धमकाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली थाना में गुरुवार रात केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी पहचान नवंबर 2025 में इंस्टाग्राम से हुई थी।