जमुई: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 26 लोगों को लौटे खोए मोबाइल, खिल उठे चेहरे
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 साइबर थाना परिसर में शनिवार 1:30 बजे के करीब आयोजित कार्यक्रम में एसपी विश्वजीत दयाल और साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 26 खोए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल मिलने पर लोगों ने जमुई पुलिस का आभार जताया। एसपी ने साइबर ठगी या मोबाइल खोने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।