गढ़वा: बढ़ती ठंड के मद्देनजर डीसी ने गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
Garhwa, Garhwa | Dec 27, 2024 बढ़ते ठंड के मद्देनजर गुरुवार की मध्य रात्रि ग़ढ़वा उपायुक्त, शेखर जमुआर ने गरीब/असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने मुख्य रूप से शहर के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड तथा रंका मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर कंबल का वितरण किया। जिसके पश्चात लाभुकों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए बढ़ते ठंड के प्रकोप से बचने हेतु कंबल का उपयोग करने की बाते कही