गढ़वा: गढ़वा के कृषि महाविद्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन हुआ
Garhwa, Garhwa | Dec 26, 2024 कृषि महाविद्यालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने फसल सुरक्षा योजना, कृषकों को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, कृषि एवं उद्यान कार्यक्रम की जानकारी दी।