लखीसराय: मोबाइल हेडफोन लगाकर गाना सुनना युवक को पड़ा महंगा,डुमरी होल्ट पर ट्रेन की चपेट में मौत, हुआ पोस्टमार्टम
मोबाइल हेडफोन लगाकर गाना सुनना एक परिवार के लिए विपत्ति का बड़ा कारण बन गया। जहां रेलवे ट्रैक पर हेडफोन लगाकर चल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठा। हादसा कियूल मोकामा रेलखंड स्थित डुमरी होल्ड पर हुई। मृतक बिल्लो बिहटा के राजेश कुमार है।जो गोपालपुर अपने रिस्तेदार के यहां आया था। जहां से वापस अपने घर बिल्लो बिहटा लौटना था।