लखीसराय जिले के बडहीया रेलवे स्टेशन पर हेडफोन लगाकर चल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठा। हादसा कियूल मोकामा रेल खंड के बीच स्थित डुमरी होल्ड पर हुई।मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के बिल्लू बिहटा निवासी शंभू तांती के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप हुई।