लखीसराय: सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर 24 वें दिन एंबुलेंस सेवा हुई बहाल
लखीसराय सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 24 वें दिन 102 एंबुलेंस कर्मी ने डीएम के पहल पर हड़ताल को खत्म कर मरीज के लिए एंबुलेंस सेवा बहाल कर दिया है। ज्ञात हो तीन माह का बकाया वेतन भुगतान सहित पांच सूत्री मांग के समर्थन में सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न जगहों में कार्यरत 21 एंबुलेंस के 90 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर थे।