लखीसराय: खैरा योगपुर में आर्मी में सुबेदार मेजर के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, थाना में दिया गया लिखित आवेदन
खैरा योगपुर में आर्मी में सुबेदार मेजर के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद कुमार आर्मी में सुबेदार मेजर हैं।जो हिसार हरियाणा में पदस्थापित हैं। गांव में उनका पुत्र प्रिंस अपनी माँ के साथ रहता है। जो दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी माँ के साथ बाहर गया था। जहां बंद घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी कर ली।