कन्नौज: तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में 21 यात्री हुए घायल, सीओ कमलेश कुमार ने दी जानकारी
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसे का शिकार हुई थी। एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में बस में सवार कुल 21 यात्री घायल हुए थे जिसमें 10 की हालत गंभीर होने पर उनका मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बस का अनियंत्रित होकर पलटना हादसे की वजह बताई गई है।