कन्नौज: जिले में 3 निरीक्षक और 1 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव
कन्नौज जिले में 4 पुलिसकर्मियों का एसपी ने देर रात तबादला किया है। एसपी अमित कुमार आनंद के द्वारा ट्रांसफर सूची जारी की गई है। 3 निरीक्षक जय प्रकाश को सौरिख प्रभारी, दिग्विजय को मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, दिनेश कुमार को सौरिख थाने का अतिरिक्त प्रभार और उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को सकरावा थाना प्रभारी बनाया गया है।