सोनकच्छ: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेता 20 को दुकानें बंद रखेंगे
Sonkatch, Dewas | May 19, 2026 शाम 5 बजे ऑल इंडिया दवा विक्रेता संगठन के आह्वान पर 20 मई को देशभर में दवा व्यापार बंद रखा जाएगा इसके तहत सोनकच्छ नगर सहित क्षेत्र की सभी मेडिकल दुकान बुधवार 20 मई को पूर्ण रूप से बंद रहेगी हड़ताल में क्षेत्र के सभी दवा व्यापारी शामिल होंगे यह आंदोलन ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध और दवा व्यापारियों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है