कुंडा: बाघराय पुलिस ने लूट, हत्या के प्रयास व छेड़खानी के मामले में वांछित अभियुक्त को लोशनापुर ग्राउंड के पास किया गिरफ्तार
बाघराय पुलिस ने लूट, हत्या का प्रयास व छेड़खानी मामले में वांछित अभियुक्त को लोशनापुर ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया की अभियुक्त को रविवार शाम 5.30 बजे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम सतीश चन्द्र पुत्र मनीराम सरोज निवासी ग्राम सिया डीह थाना बाघराय है।