पिड़ावा: पिड़ावा के न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ
पिड़ावा के न्यायालय में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोक अदालत बेंच अध्यक्ष अमितेश कुमारी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पक्षकारो के मध्य समझाइश कर राजीनामा का प्रयास किया गया।