साहिबगंज: साहिबगंज में सड़क दुर्घटना में मोहनपुर पाकुड़ निवासी व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम
साहिबगंज:सड़क दुर्घटना में मोहनपुर पाकुड़ निवासी व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम साहिबगंज। संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के घाट लाइन रोड स्थित मुनिलाल श्मशान घाट के सामने शुक्रवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।