चितरंगी: एनसीएल की ककरी परियोजना में कोल इण्डिया अंतर कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 का भव्य शुभारंभ हुआ।
एनसीएल की ककरी परियोजना में कोल इण्डिया अंतर कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 का भव्य शुभारंभ हुआ । एकलव्य मैदान, ककरी में आयोजित इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता में कोल इंडिया लिमिटेड की कुल 7 टीमे भाग ले रही है।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान महाप्रबंधक (ककरी) श्री नलिन ख़ुल्बे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जहां कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।