बड़ौत: दोघट कस्बे में रास्ते पर जलभराव के कारण 1.5 किमी की दूरी तय कर श्मशान घाट पहुंचे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2025 दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में वृद्ध महिला की मौत हो गई। शमशान घाट वाले रास्ते पर जल भराव होने के कारण शव को सोमवार शाम करीब 5 बजे डेढ़ किमी. दूर का सफर तय कर शमशान घाट लाया गया। तालाब ओवरफ्लो के कारण वर्षा का पानी रास्ते पर भरा हुआ था। जबकि ईंधन जल भराव के बीच से होकर ले जाया गया। इसकी वीडियो मंगलवार सुबह को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।