बड़ौत: शेखपुरा बिनौली निवासी आरोपी को डॉ भीमराव अंबेडकर की अपमानजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2025 निरपुड़ा निवासी आशीष अम्बेडकर आजाद समाज पार्टी ने सोमवार को बिनौली थाने पर तहरीर दी कि सोनू पुत्र जयसिंह निवासी शेखपुरा ने अपनी sonu.Sonu के नाम से फेसबुक आईड़ी पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के उपर गलत तरीके से अपमानजनक विडियो बनाकर डाल दी। जिससे समाज में रोष बना हुआ है। सार्वजनिक उपद्रव व राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।