बड़ौत: दाहा गांव में सांसद की पहल पर आयोजित शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन आदि उपकरणों का वितरण किया गया
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2025 दाहा में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से विशेष शिविर का आयोजन हुआ । ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में 50 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण दिए। सांसद डॉ. राजकुमार सागवान की पहल पर लगे इस शिविर में कई तरह के उपकरणों का वितरण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुल्लू राणा ने बताया कि पंजीकरण के बाद लाभार्थियों को उपकरण दिए।