बड़ौत: जिवानी निवासी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, ₹250000 कीमत की 750 ग्राम अवैध चरस व बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 30, 2025 बागपत पुलिस ने सोमवार देर शाम करीब 8:15 बजे बताया कि रमाला पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 750 ग्राम अवैध चरस ( कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये ) व तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी महीनुद्दीन पुत्र वहीद निवासी जिवानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।