खुरई: धांगर के सरपंच पर निर्माण कार्य में 50 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, उपसरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत
Khurai, Sagar | May 8, 2025 बुधवार शाम लगभग 5 बजे धांगर पंचायत के उपसरपंच ने सरपंच पर निर्माण कार्य में 50 लाख से अधिक राशि के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उपसरपंच ने बताया कि सरपंच ने बिना निर्माण के 3 सड़कों की राशि, दो टंकियों की राशि निकाल ली। इसके अलावा कई और ऐसे निर्माण कार्य है जिनके निर्माण अधूरे हैं या किए ही नहीं है। एंजी. और सहायक यंत्री पर भी लगे आरोप।