खुरई: बायपास रोड पर जनपद सदस्य के घर में 4 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर की लूट, अलमारी खाली होने पर कार लूट ली
Khurai, Sagar | May 5, 2025 सोमवार शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए पीड़ित हरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 2 मई की रात लगभग 11 बजे उनके बायपास रोड स्थित घर पर 4 बदमाशों में लूट की घटना को अंजाम दिया। एक पिस्टल लिए था व 3 चाकू, अलमारी में कुछ नहीं मिला तो कार की चाबी छीन कर कार लूट ले गए। पीछा करने पर पठारी रोड पर जाते दिखे, जानकारी लेने पर उनकी कर पठारी होते हुए भोपाल की ओर जाती दिखी।