खुरई: सिलोधा गांव में विधायक ने 1 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
Khurai, Sagar | May 7, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने सिलोधा गांव में 1 करोड़ 63 लाख की लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कहा कि आज देश गौरव से भरा है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का जिस ताकत से जवाब दिया है उससे पूरे देश का मस्तक ऊंचा हुआ है।