खुरई: स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी मालगाड़ी के 3 पेट्रोल टैंकरों से दिन भर पेट्रोल गिरा, अधिकारी लीकेज नहीं सुधार पाए
Khurai, Sagar | May 5, 2025 सोमवार शाम लगभग 7 बजे खुरई रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म न 3 पर खड़ी मालगाड़ी के पैट्रोल टैंकरों से तेजी से पैट्रोल गिरते देखा गया। जानकारी मिली कि मालगाड़ी सुबह से खड़ी है तभी से ऐसे ही पैट्रोल गिर रहा है। जानकारी मिली तो अधिकारियों ने सुधारने का प्रयास किया लेकिन लीकेज बंद नहीं हुआ गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।