कटिहार: दिग्घी में मजदूरी के बकाया पैसे मांगने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल
दिग्घी में मजदूरी के बकाया पैसे माँगने के विवाद में दो पक्षों के बीच आपस मे हुए मारपीट में महिला जख्मी हो गयी। यह मामला शाम पाँच बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का इलाज चल रहा है । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ।