कटिहार: प्रभात नगर में 48 घंटे का हरे नाम संकीर्तन शुरू, इलाके में भक्तिमय माहौल
रविवार शाम 7 बजे से 48 घंटे का हरे नाम संकीर्तन का आयोजन प्रभात नगर में समाज के सहयोग से किया गया था। सीताराम कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। कलश यात्रा के समापन के पश्चात कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां बंगाल से आए कलाकारों के द्वारा हरे राम हरे कृष्णा कीर्तन प्रस्तुत किया गया।