बाराबंकी में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का पायलट डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश सर ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले एंबुलेंस पायलटों और ईएमटी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।