फरीदपुर: अशोकपुर से लुधियाना तक साजिश, बेटे के मोबाइल से ₹50 हजार की मांग, पिता ने थाने में दी तहरीर
गांव अशोकपुर निवासी राम अवतार ने बेटे मुनीष 22 वर्षीय के मुसीबत में होने की आशंका जताई है उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि मुनीष दो माह पहले लुधियाना में नौकरी करने की बात कह कर गया था उसके मोबाइल फोन से गांव के लोगों से ऑनलाइन रुपए मांगे जा रहे हैं