बड़हिया: गृह क्षेत्र पहुँचते ही कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया के जगदंबा मंदिर में टेका मत्था, भव्य स्वागत हुआ
सम्राट मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे बड़हिया पहुंचकर जगदंबा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की. पूजा के बाद बाहर निकलते ही समर्थकों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर एवं फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया.