रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट के सकौली गांव में एक घर से लाखों रुपए के जेवर और नगदी की चोरी, पुलिस मामले की कर रही जांच
रामसनेही घाट के सकौली गांव के रहने वाले कमल किशोर शुक्ला पुत्र राम अचल शुक्ला के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है कि अज्ञात चोर घर में घुस गए और करीब चार लाख रुपए के जेवर और 18000 रुपए नगद चोरी कर ले गए हैं। पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस मामले की जांच कर रही है।