गभाना: हाईवे टोल प्लाजा के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। पुलिस के अनुसार, एटा निवासी बृजेश पंजाब से कंटेनर में परचून और अन्य सामान लेकर कोलकाता जा रहे थे।