बांका: एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर छापेमारी अभियान तेज, बांका में 11 गैस एजेंसियों की हुई जांच
Banka, Banka | May 6, 2026 जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर रोक लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जिलेभर में 11 गैस एजेंसियों और 26 प्रमुख स्थानों, जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट, में जांच की गई।