जमुई: बरहट इलाके के जंगल में पहली बार तेंदुआ दिखा, वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने कैमरे में कैद की दुर्लभ वन्यजीव की तस्वीर
Jamui, Jamui | May 22, 2026 जमुई के जंगल में पहली बार दुर्लभ वन्यजीव तेंदुआ दिखा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे वातावरण के लिए बेहतर माना जा रहा है। मलयपुर वन क्षेत्र के बरहट डैम से गुरमाहा जाने वाले रास्ते में वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली है। उक्त तस्वीर शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है, जो विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।