बारां में जेल की सलाखों के पीछे छलक उठीं बहनों की आंखें,
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपकारागार में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची बहनों की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब सलाखों के पीछे खड़े भाइयों से उनका सामना हुआ। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की, लेकिन इस खुशी के बीच जुदाई का दर्द भी आंखों से छलक पड़ा।
सलाखों के इस पार बहन का प्यार था तो उस पार भाई की आंखों में भावनाएं। कुछ पल के इस मिलन में शिकायतें भी थीं, यादें भी थीं और जल्द फिर साथ होने की उम्मीद भी। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जेल की दीवारों ने भी भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को महसूस किया।
राखी तो कलाई पर बंध गई, लेकिन बहन की आंखों में भाई से मिलने की आस रह गई…सलाखें भले ही रिश्तों के बीच थीं, मगर बहन का प्यार आज भी उन सलाखों से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आया।
शहर कांग्रेस बारां #BaranBJP #dcdmbaran #baransp #rakshabandhan #rakhi #rakhispecial #jail #sisters #Baran
Baran, Baran | Aug 28, 2026