हज़ारीबाग: हजारीबाग: सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के घर चोरी, दो लाख रुपये और जेवरात गायब
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एनबीजेके रोड पर सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर गौरव समीर सिंह के बंद घर में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर महत्वपूर्ण कागजात, जेवरात समेत कई सामान और करीब 2 लाख रुपये नकद ले भागे। चोरों ने सीसीटीवी से भी छेड़छाड़ की ।