हज़ारीबाग: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, NH-19 पर घंटों लगा जाम
बुधवार देर रात हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में दो ट्रक और एक कंटेनर पलट गए, जबकि एक ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ, जिसे पुलिस ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से गाड़ियों को हटाने में देर होने के कारण NH-19 पर सुबह तक लंबा जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।