हसनपुर: आधार कार्ड संशोधन में अवैध वसूली का आरोप, हसनपुर में भाकियू भानू ने बिजली बिल और किसान कर्ज माफी की मांग की
हसनपुर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू ने एसडीएम कार्यालय के सामने बैठक की। भाकियू भानू के युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने डाकघर में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। उन्होंने घरेलू विद्युत कनेक्शन के बिलों में मीटर द्वारा अधिक राशि निकाले जाने की शिकायत की। साथ ही मांग की कि इन मीटरों को तुरंत सही कराया जाए।