हसनपुर: सिंभावली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रहरा के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिंभावली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से घर लौट रहे 27 वर्षीय कोशिंदर बिधूड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरोटा निवासी कोशिंदर बिधूड़ी दिल्ली में नौकरी करते थे। सोमवार को वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। सिंभावली के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।