घाघरा: कोटामाटी फार्म से 15 वर्षीय नाबालिक मजदूर लापता, सहयोगी ने घाघरा थाना में खोजने की गुहार लगाई
Ghaghra, Gumla | Jul 30, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव स्थित संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा 29 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है।काफी खोजबीन के बाद घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। लापता नाबालिक के सहयोगी सोनू लोहरा ने बताया कि दोनों संतोष साहू के फार्म में मजदूरी करते हैं।