श्रीनगर: घर से कॉलेज गई बीए की छात्रा जनता चौक रेलवे गुमटी से लापता
श्रीनगर मेहता टोला की 21 वर्षीय बीए की एक छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकले के बाद जनता चौक रेलवे गुमटी के समीप से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा छात्रा की काफी खोजबीन करने के बाद गुरुवार को दस बजे श्रीनगर थाना में गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया है। परिजनों ने बताया कि 21 वर्षीय छात्रा आठ बजे सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थी।