कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर डिवाइडर बना एक अलग लेन, डिवाइडर पर दौड़ता ट्रक का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर छपरा फोरलेन के जमालपुर बाजार के समीप का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे प्राप्त हुआ। वीडियो में एक ट्रक डिवाइडर पर दौड़ते हुए धूल उड़ाता दिख रहा है। इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर उसी धूल के बीच से ट्रक को पार करते नजर आ रहे हैं। जरा सी चुप होने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।