मानिकपुर: चित्रकूट निमंत्रण में जाने की जिद पर पत्नी को डंडों से पीटा, गंभीर हालत में मानिकपुर सीएचसी में भर्ती
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात निमंत्रण में जाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी नीलम पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने एंबुलेंस से रविवार तड़के 1 बजे सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।